|
हिन्दी भाषा को संसार भर में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषाओं मे से एक होने का सम्मान प्राप्त है और यह विश्व के 56 करोड़ लोगों की भाषा है।
आँकड़े बताते हैं कि भारत में 54 करोड़ तथा विश्व के अन्य देशों में 2 करोड़ लोग हिंदीभाषी हैं। नेपाल में 80 लाख, दक्षिण अफ्रीका में 8.90 लाख, मारीशस में 6.85 लाख, संयुक्त राज्य अमेरिका में 3.17 लाख, येमन में 2.33 लाख, युगांडा में 1.47 लाख, जर्मनी में 0.30 लाख, न्यूजीलैंड में 0.20 लाख तथा सिंगापुर में 0.05 लाख लोग हिंदीभाषी हैं। इसके अलावा यू.के. तथा यू.ए.ई. में भी बड़ी संख्या में हिंदीभाषी लोग निवास करते हैं। विश्व की सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषाओं में हिंदी का स्थान दूसरा है।
हम सभी को अच्छी तरह से ज्ञात है कि हिंदी भाषा अंतरजाल की प्रमुख भाषाओं में से एक बनने की पूर्ण योग्यता रखती है और हमारे विज्ञ एवं महान चिट्ठाकार हिंदी को उसके इस लक्ष्य तक पहुँचा कर ही रहेंगे।
आइये हिंदी के विकास में हम सभी अपना योगदान दें और इसे अन्तर्जाल की प्रमुख भाषाओं में से एक बनने में सफल बनायें।
|
 |
|